श्यामपुर खदरी में चहलकदमी करता दिखाई दिया रात के अँधेरे में गजराज

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : गजराज को लगी खदरी गांव की लत…लगता है श्यामपुर का खदरी खड़कमाफ गांव हाथी के लिए पसन्दीदा क्षेत्र बन गया है। चारे व भोजन की तलाश में यहा पहले हाथी रात्रि को गांव में प्रवेश करता था। लेकिन समय बीतने के साथ ही उसे गांव की लत लग गई है जिसके कारण अब हाथी यंहा रात गुजर जाने के बाद भी चहल कदमी करता दिखाई दे जाता है। ऐसा नजारा शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो को देखने को मिला जब जंगली हाथी उन्हें गांव की गलियो में टहलता हुआ नजर आया। जिसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। लोग भी उससे कुछ दूरी बनाकर पीछे पीछे टहलने लगे। सुबह का वक्त होने होने के चलते सड़के सुनसान होने से कोई दुर्घटना नही हुई। ग्रामीणों से हाथी के आबादी में आने की सुचना वन विभाग को दे दी थी लेकिन कुछ देर बाद हाथी वापस जंगल की तरफ चला गया। ग्रामीण ने वन विभाग से हाथी को आबादी में आने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की माँग की है।



