गैरसैंण :सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गैरसैंण में विधानसभा कूच

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
गैरसैंण: (मनोज रौतेला)  सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया. इस दौरान पुलिस बल उनको रोक दिया बैरीकेडिंग लगाकर आगे नहीं जाने दिया. लेकिन  कांग्रेस कार्यकर्ता नारे बाजी करते रहे. हाथों में पोस्टर बैनर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोलते रहे.  आपको बता दें, बजट सत्र इस बार गैरसैंण में हो रहा है.
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के मुताबिक़, “बढ़ती महंगाई, जंगली जानवरों के आतंक, महिलाओं पर लगातार बढ़ते अत्याचार, बिजली की बढ़ती दरों, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भर्ती घोटालों, होमगार्ड वर्दी घोटाले, भ्रष्टाचार और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण विधानसभा कूच किया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के युवा साथियों सहित हजारों की संख्या में सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।आप सभी का जोश, उत्साह और संघर्ष यह स्पष्ट करता है कि हर मोर्चे पर विफल हो चुकी प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर 2027 में बदलाव लाने के लिए कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ तैयार है।
ALSO READ:  UK : जिला सहकारी बैंक के  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English