रामपुरा गांव में पतंजलि योगपीठ ऋषिकेश द्वारा लगाया गया निशुल्क आरोग्य शिविर, राज्य महिला आयोग अध्यक्षा कुसुम कंडवाल रहीं चीफ गेस्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : फकोट के पास रामपुरा गाँव में शनिवार को पतंजलि योग पीठ ऋषिकेश के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया. पतंजलि महिला योगपीठ की जिला प्रभारी सुनीता खंडूरी के नेतृत्व में फकोट के नजदीक रामपुरा गांव में लगाया गया। जिसमें सभी ग्रामीणों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और संस्कार हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है । इसलिए अपने तन मन और जीवन को स्वस्थ रखने के लिए इन तीनों का होना अति आवश्यक है।इस अवसर पर सुनीता खंडूरी ने कहा कि योग और प्राणायाम को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करे।कपाल भाती और अनुलोम विलोम से आपकी बीमारियां तो ठीक होंगी ही मन भी प्रसन्न होगा ।इस अवसर पर नीलम काला चमोली ने कहा कि पहाड़ों के गांव खाली हो रहे है और लोग शहरो की और पलायन कर रहे है जबकि गांव की ताजी हवा , स्रोतो का पानी यहां का मोटा अनाज ही अपने आप में एक औषधि है। और रामपुरा गांव के लोग आज भी अपने गांव में रहकर खेती कर रहे है ।पहाड़ की संस्कृति और संस्कारो को बचाए रखे हुए है ये अपने आप में एक उदाहरण है।

इस अवसर पर इस गांव की निवासी और चिपको आंदोलन की नेत्री समाज सेविका सुदेशा बहन को भी सम्मानित किया गया। रामपुरा गांव में लगाए गए इस शिविर में बहुत अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे ।जिसमे उनका ब्लड प्रेशर ,शुगर,ट्रेंपरेचर एवम वेट चेक करने के बाद आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन जब्बर सिंह रौतेला द्वारा किया गया।इस अवसर पर नीलम चमोली, उषा रौतेला,सरिता ,रजनी बिजलवान,रजनी धीमान, बीना ,वंश,किरण आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

हिन्दी English