टिहरी :मदन नेगी क्षेत्र में यूनियन बैंक में 1 करोड़ 20 लाख का गबन, कैशियर लापता

बैंक में पासबुक एंट्री नहीं की जाती थी, कैशियर डोभाल निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रबंधक और कैशियर निलंबित किये गए, लगभग 50 ग्रामीणों की रकम उनके खातों से गायब है।

टिहरी : राज्य में घोटालों के बीच एक घोटाला बैंक में भी पकड़ा गया है। मामला जाखणीधार ब्लाक के यूनियन बैंक मदन नेगी इलाके का है।

बैंक में एक करोड़ 20 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। सूचना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कैशियर ने ग्राहकों के एफडी और खातों से रकम निकालकर गबन किया है। घोटाले की सच्चाई सामने आने के बाद बैंक का कैशियर दो दिन से लापता है।

सूचना मिलने पर मदन नेगी क्षेत्र के यूनियन बैंक में शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बैंक पहुंचे और अपने खातों की जांच की। कई गामीणों की एफडी से पैसे गायब हैं। देर शाम तक बैंक में ग्रामीण डटे रहे।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य कफलोग बलवंत रावत भी बैंक पहुंचे और मैनेजर राहुल शर्मा से पूरे मामले की जानकारी ली। बलवंत रावत ने बताया कि लगभग 50 ग्रामीणों की एफडी से रकम गायब है और पहले दिन की जांच में एक करोड़ रुपये से ऊपर का गबन सामने आया है। अभी जांच आगे बढ़ेगी तो और धनराशि भी बढ़ सकती है। शुक्रवार को बैंक के उच्चाधिकारियों की टीम ने बैंक आकर जांच शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने बताया कि बैंक कैशियर सोमेश डोभाल दो दिन से लापता है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और सभी ग्रामीणों का पैसा जल्द वापस मिलना चाहिए।

यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय शुक्रवार को जांच के लिए मदन नेगी शाखा में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक में गबन की जानकारी मिलने के बाद मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अभी तक एक करोड़ बीस लाख रुपये के गबन की जानकारी मिली है। अभी तक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों की एफडी से कैशियर सोमेश डोभाल ने खुद ही लोन लिया है और कई बचत खातों से भी पैसा निकाला है। अभी जांच की जा रही है और जल्द ही इसमें कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।ग्रामीणों का कहना था पासबुक एंट्री करवाने आते थे तो मशीन खरण7 का हवाला दिया जाता था।

ALSO READ:  UK :धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English