हल्द्वानी :’आत्मीय संवाद कार्यक्रम’ गौलापार में शिरकत की पूर्व राज्यपाल और CM भगत सिंह कोश्यारी और दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
लालकुआं/हल्द्वानी : मंगलवार को पूर्व राज्यपाल रहे और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी और दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने गौलापार में एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने जानकारी देते हुए बताया, “लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित एलीट पब्लिक स्कूल में आयोजित आत्मीय संवाद कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से भेंट कर संगठन की मजबूती तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।”
“इस अवसर पर परम श्रद्धेय आदरणीय बाबूजी  भगत सिंह कोश्यारी जी का सभी को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. साथ ही इस  अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोलापार  पान सिंह मेवाड़ी, मंडल महामंत्री  नवीन जोशी  एवं बालम बिष्ट,  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  पुरन भगत,  राजेंद्र तिवारी, डॉ. मुकेश बेलवाल , ललित प्रसाद आर्य, पवन चौहान, सभी मोर्चो के सम्मानित मंडल अध्यक्ष सहित अनेक सम्मानित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन संगठन को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। जनसेवा एवं लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी निरंतर समर्पित रहेंगे।”

Related Articles

हिन्दी English