ऋषिकेश : बजरंग सेतु निर्माण कार्य देखने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : बजरंग सेतु निर्माण कार्य का निरिक्षण करने पहुंचे शुक्रवार को  पूर्व मुख्यमंत्री  व पूर्व केंद्रीय मंत्री  डा रमेश पोखरियाल निशंक. इस दौरान उन्होंने बताया,  “आज ऋषिकेश स्थित ‘बजरंग सेतु’ निर्माण परियोजना का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। यह सेतु न केवल एक भौतिक संरचना है, अपितु उभरते हुए आधुनिक भारत की प्रौद्योगिकीय दक्षता एवं सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक भी है।यह भारत का प्रथम कांच-पट्टिका युक्त निलंबन पुल है, जो पारंपरिक आध्यात्मिक विरासत तथा अत्याधुनिक अभियांत्रिकी तकनीक के अद्वितीय समन्वय को दर्शाता है। इसकी डिज़ाइन, संरचना और निर्माण में जिस प्रकार वैश्विक मानकों का अनुकरण किया गया है, वह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के ‘विकास और विरासत’ आधारित दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है।‘बजरंग सेतु’ एक ओर तीर्थाटन, पर्यटन और क्षेत्रीय आवागमन की सुलभता को सुदृढ़ करेगा, वहीं दूसरी ओर गंगा के दोनों तटों को भौगोलिक ही नहीं, अपितु सांस्कृतिक रूप से भी अभिन्न बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।” आपको बता पुल का डैक जुड़ चुका है, ऐसे में जल्द उम्मीद जताई जा रही है लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. कांच का पुल बनने में अभी समय लगेगा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है.

Related Articles

हिन्दी English