उधम सिंह नगर में वन विभाग के कर्मचारियों को पुलिस द्वारा शस्त्र हैंडलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी : एसएसपी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रुद्रपुर  :एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा का वन तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख, वन तस्करों पर होगी कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही। सोमवार को  दिनांक 09 सितंबर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर  मणिकांत मिश्रा  द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में वन विभाग के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी के माध्यम से एसएसपी मिश्र  द्वारा वन तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी  द्वारा बताया गया की वन विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की जाए। वन विभाग के कुख्यात तस्करों की सूची पुलिस से साझा की जाए जिससे कुख्यात वन तस्कर पुलिस के निशाने पर रहेंगे। एसएसपी मिश्रा  द्वारा बताया गया की वन विभाग के कर्मचारियों को पुलिस द्वारा शस्त्र हैंडलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। वन विभाग की चौकी और संवेदनशील क्षेत्रों में आईपी एड्रेस युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनका लिंक पुलिस कंट्रोल रूम में रहेगा। वन क्षेत्र के नजदीक जिन गांवों के लोग तस्करी में संलिप्त हैं उनके नजदीक वन विभाग की अस्थाई चौकी पोस्ट बनाई जाए। वन विभाग द्वारा पुलिस क्षेत्र में या पुलिस क्षेत्र के आसपास किसी भी प्रकार की कार्यवाही में पुलिस का सहयोग अवश्य लिया जाए। वन विभाग की कार्यवाही के दौरान अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की हुई अप्रिय घटनाओं की सूचना अविलंब पुलिस को उपलब्ध कराई जाए।
Ad

Related Articles

हिन्दी English