ऋषिकेश : कुनाव गांव में वन विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से बैठक की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : पुलिस विभाग एवं वन विभाग के द्वारा संयुक्त अभियान के तहत कुनाव गांव में ग्रामीणों को भांग उन्मूलन एवं नशा मुक्ति के बारे में बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशा के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव वासियों ने भाग लिया एवं क्षेत्र में नशा विरोधी जागरूकता के लिए कार्य करने की बात कही। मौके पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा युवकों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया और सभी गांव वासियों को पोस्टर बैलेट वितरित कर नशा विरोधी जागरूकता  अभियान चलाया। कार्यक्रम में रमेश दत्त कोठियाल (उपराजिक), निकिता गोतम (वन आरक्षी) , थाना अध्यक्ष लक्ष्‌मणझूला संतोश पेन्यवाल,भानू प्रताप चीला चौकी इन्चार्ज,प्रदीप रावत अध्यक्ष इको विकास समिति, सूबेदार सुरेश दयाल,गोविन्द सिह रावत,प्रदीप पयाल,लता रावत,प्रेम पयाल,नोवल रावतसहजाद अलीक्ष आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English