खदरी खड़क मांफ में सोंग नदी का बाढ़ सुरक्षा तटबंध टूटा, घरों में जलभराव के साथ भू कटाव,फसल भी डूबी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  जनपद देहरादून अंतर्गत होती भारी बारिश से ऋषिकेश तहसील अंतर्गत ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में सोंग नदी की बाढ़ सुरक्षा तटबंध टूटने से घरों में जलभराव के साथ भू कटाव के साथ ही धान की फसल क्षति ग्रस्त हो गई। जिला गंगा संरक्षण समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर  जिला आपदा प्रबंधन केंद्र देहरादून को फोन पर सूचित करते हुए बाढ़ संभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने और उनके भोजन आवास व्यवस्था की माँग की। सूचना पर तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल शोभा राम जोशी एवं बाढ़ नियंत्रण की कार्यदाई सिंचाई विभाग के जेई संजीव सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर सूचना उच्चाधिकारियों को प्रेषित की। खदरी में सुरेन्द्र प्रसाद जुगलान, सपना देवी के घरों में जल भराव से नुकसान की सूचना है।लोग अपने सामान को समेट कर सुरक्षित स्थानों को जाते दिखे।उपजिलाधिकारी ऋषिकेश ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।यदि कहीं से भी बाढ़ सम्बन्धी सूचना मिलती है तो तुरन्त संज्ञान लिया जाएगा।
तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह ने नदी तटीय इलाकों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने और नदी में न जाने की अपील की।उधर ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल,पूर्व ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकान्त रतूड़ी,दिनेश कुलियाल,मुकेश कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावितों के घर जाकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करते हुए ढ़ाढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
ALSO READ:  हल्द्वानी : एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हाल, लापरवाही पर चेतावनी

Related Articles

हिन्दी English