पौड़ी : अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की जयंती के अवसर पर आज आयुक्त गढ़वाल मण्डल कार्यालय परिसर पौड़ी गढ़वाल में अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान गांधी का प्रिय भजन रामधुन गाया गया।

 

अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल की प्रतिक्रिया-

अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने कहा कि महात्मा गांधी  एवं लाल बहादुर शास्त्री  की जीवनी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रेणादायक है, हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने जीवन को चरितार्थ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर संकल्प लेकर अपनी कम से कम एक बुरी आदत का त्याग करें। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के समय देश में जब अकाल की समस्या आयी तो उन्होंने उस विषम परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारी और ‘जय जवान, जय किसान‘ का नारा देकर लोगों को भूखमरी से बचाया। कहा कि संकल्प लें कि हम अपने काम को लगन एवं निष्ठा से करते हुए देश के विकास में सहायक सिद्ध होंगे। अपने राष्ट्र की सुन्दरता को अक्षुण बनाये रखते हुए राष्ट्र की सेवा करेंगे। इस दौरान आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी महात्मा गांधी  एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर अपने विचार व्यक्त किए।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नेत्र सिंह रावत, नाजिर विजय कुमार नैथाणी, प्रधान सहायक बृज भूषण यादव, वरिष्ठ सहायक लक्ष्मण सिंह, प्रेमचंद सहित प्रबोध, केसर सिंह, अनूप कुमार, राजेश कुमार सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई देहरादून में

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English