उत्तरकाशी के जंगलो में भीषण आग, वरुणावत पर्वत व NIM के आस-पास लाखों की वन संपदा राख

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय के नजदीक बाड़ाहाट व  निमके जंगल बीती देर शाम से आग लगने से धधक रहे हैं. जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो चुकी है. वहीं तमाम दावों के बावजूद भी वन विभाग जंगलों की आग नहीं बुझा पा रहा है. जिला मुख्यालय के नजदीक वरुणावत पर्वत व् NIM के आस पास आग इतनी भयंकर लगी हुई है कि आग बस्ती की ओर आ सकती है।

रविवार देर शाम वरुणावत व् NIM के जंगल भीषण आग की चपेट में आ चुके है . आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते लाखों की कीमती वन संपदा जलकर राख हो गई. वहीं वरुणावत पर्वत पर देर रात तक आग लगी रही. आग इतनी विकराल हो गई कि आग बस्ती की ओर आने लगी. इस कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वन विभाग और आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे हैं.

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

वन विभाग दावा कर रहा है कि जंगलों की आग बुझाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर सारे विभागीय इंतजाम फेल साबित हो रहे हैं. इससे जंगली जानवरों के समक्ष जीवन के साथ ही भोजन-पानी का संकट पैदा हो गया है. इसके साथ ही वातावरण प्रदूषित होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. लोकेन्द्र बिष्ट (प्रदेश संयोजक गंगा विचार मंच) ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा है. वन विभाग के अधिकारी वन सम्पदा को आग के हवाले कर के मुख दर्शक बने हुए है. पिछले कई दिनों से उत्तरकाशी के वन सम्पदा को आग के हवाले किया जा चूका है. जिससे वन सम्पदा को काफी क्षति पहुंच चुकी है.

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में सरयू नदी में बहा जम्मू और कश्मीर का युवक मोहम्मद अशरफ, पुलिस, NDRF और आमजन बने देवदूत

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English