सोंग नदीं किनारे शराब पी रहे 4 हरियाणा के युवकों के खिलाफ FIR दर्ज, फारेस्ट गार्ड का पकड़ा गला दी धमकी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला ; पुलिस ने चार हरियाणा के युवकों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है. दरअसल, रविवार को सूचना प्राप्त हुई थी पुलिस को सोंग नदी किनारे शराब पीकर मारपीट कर रहे है। जिस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची तो वहा वन आरक्षी प्रदीप सिह के साथ शराब पीकर लडाई झगडा करने वाले 04 अभियुक्तगण मौजूद मिले. अभियुक्तगणो को अन्तर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट मे कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया । तथा  प्रदीप सिह वन आरक्षी मोतीचूर रेज राजाजी टाइगर रिर्जव द्वारा भी लिखित तहरीर जिसमे अवगत कराया गया की समय करीब 14.20 बजे वाहन संख्या HR30Y-4046 मे आये 04 युवको द्वारा आरक्षी की बीट क्षेत्र मे सोग नदी के पास बैठकर शराब पी रहे थे । जिनको प्रतिबंधित क्षेत्र मे बिना अनुमति  व नदी किनारे शराब पीने से मना किया गया तो उक्त 04 युवको द्वारा वन आरक्षी के साथ अभ्रद व्यवहार करते हुए गला पकड लिया व वन आरक्षी को जान से मारने की धमकी भी दी गयी । वन आरक्षी की लिखित तहरीर पर थाना रायवाला पर मु0अ0स0 117/24 धारा 353/506 भादवि पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ALSO READ:  UK :वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

Related Articles

हिन्दी English