UP-ग्रेटर नोएडा : जिज्ञासु भव’ के आह्वान के साथ पांचवां शैक्षणिक सत्र प्रारंभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ग्रेटर नोएडा : (राजेश बैरागी) कल पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया गया था।आज 6 सितंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में छात्र दिवस था। पांचवें बैच में एमबीबीएस चिकित्सक बनने के लिए संस्थान में प्रवेश करने वाले एक सौ छात्रों को व्हाइट कोट पहनाया गया। यहां से उनके शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। इस विशेष अवसर पर छात्रों के माता-पिता अभिभावकों को भी संस्थान ने आमंत्रित किया था। अपने बच्चों को पहली बार सफेद कोट पहने देखकर उन माता पिता के चेहरों पर अलग ही खुशी थी।

जिम्स ग्रेटर नोएडा में वर्तमान में एमबीबीएस छात्रों का पहला बैच शिक्षा पूरी करके इस वर्ष निकलेगा। पांचवां बैच आज से शुरू हो गया। प्रत्येक बैच में एक सौ छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा नर्सिंग के तीन सौ छात्र और हैं।इतने छात्रों को एमबीबीएस व नर्सिंग की शिक्षा देने तथा जिम्स को अच्छा चिकित्सालय के तौर पर स्थापित करने के लिए इस अवसर पर उपस्थित विशेष अतिथियों ने निदेशक डॉ (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। इस व्हाइट कोट सेरेमनी के मुख्य अतिथि थे अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति डॉ संजीव मिश्रा।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता।वह जीवनपर्यंत अपना काम करता रहता है। उन्होंने देश की प्रथम महिला हृदय चिकित्सक डॉ पद्मावती का उदाहरण देते हुए कहा कि वे एक सौ एक वर्ष तक जीवित रहीं और अंतिम समय तक चिकित्सकीय कार्य करती रहीं। उन्होंने छात्रों को ‘जिज्ञासु भव’ होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीखते रहना और सेवा भावना रखना ही एक चिकित्सक का चरित्र है।

विशिष्ट अतिथि निदेशक पीजीआई ऑफ चाइल्ड हेल्थ नोएडा डॉ अरुण कुमार सिंह ने छात्रों को पढ़ने और खेलने को कहा। कार्यक्रम में छात्रों को चरक शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर डीन एकेडमी डॉ रंभा व जिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ श्रीवास्तव सहित सभी चिकित्सक व संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English