कालाढुंगी : मादा गुलदार का शव मिला, चांदपुर बीट पवलगढ़ का मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ललित मोहन बधानी की रिपोर्ट-

कालाढुंगी: रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज अंतर्गत बैलपड़ाव कोटाबाग मोटर मार्ग के समीप चांदपुर बीट पवलगढ़ में मिला 7-8 वर्षीय मादा गुलदार का शव।

मादा गुलदार का शव मिलने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ। जिसका कारण गुलदार का आतंक लगातार बना हुआ है।वन विभाग के रात्रि गश्ती दल के द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित किया उसके पश्चात प्रभागीय वनाधिकारी कुंदर कुमार ने मौके पर पहुँचकर शव का निरीक्षण किया और शव के पोस्टमार्टम हेतु रेंज परिसर में लाया गया।

ALSO READ:  UK: CM पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा हल्द्वानी टीम द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन

वही देचौरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित जोशी ने बताया कि लगभग 7-8 वर्ष की मादा गुलदार का शव पाया गया है प्रथम दृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।

ALSO READ:  दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी ने CM से मिलकर रामनगर, ऋषिकेश व कोटद्वार के लिए आधुनिक लग्ज़री DTC बस सेवा शुरू करने का किया आग्रह

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English