दुखद…सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रुद्रप्रयाग :  तिलवाड़ा इलाके में सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गयी. जबकि एक ब्यक्ति घायल हुआ है. तिलवाड़ा  से लगभग 19 किलोमीटर ऊपर स्थित ग्राम घेंघड़खाल में बीती शाम करीब 5:20 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें पिता और पुत्र दोनों की जान चली गई। बताया जा रहा है,  हादसे के समय, मृतक राम सिंह बिष्ट अपने 16 वर्षीय पुत्र अमन बिष्ट को गाड़ी चलाना सिखा रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जो वाहन की चपेट में आ गया था। घायल की पहचान 65 वर्षीय हर्ष लाल के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार चल रहा है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई:
16 वर्षीय अमन बिष्ट (पुत्र राम सिंह बिष्ट)
45 वर्षीय राम सिंह बिष्ट (पुत्र शेर सिंह)
घायल व्यक्ति:
65 वर्षीय हर्ष लाल

Related Articles

हिन्दी English