प्रेमी सहित खेत मालिक गिरफ्तार, प्रेमिका मिलने जा रही थी करंट लगने से हुई मौत

प्रेम में करंट बना बाधक, ले ली प्रेमिका की जान, प्रेमी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है
  • प्रेमी से छुपकर खेत मे मिलने जाने के दौरान किशोरी की विद्युत करेंट के चपेट में आने से मौत, प्रेमी सहित खेत मालिक गिरफ़्तार

आजमगढ : एक किशोरी की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक़, किशोरी प्रेमी से मिलने जा रही थी. उसी दौरान खेत में करंट लगने से उसकी मौत हो गई. मामले में प्रेमी समेत खेल मालिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक़,  फूलपुर क्षेत्र के खानजहांपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय किशोरी की नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के प्रेमी सहित खेत मालिक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है. 

ALSO READ:  UK : तीन तलाक दिया बिजनौर के फरमान ने, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

पुलिस के मुताबिक़, 12 सितंबर को खानजहांपुर निवासी वादी ने थाना पर तहरीर दी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के ही सूरज पुत्र वरिष्ठ से बातचीत करती थी। जानकारी होने पर करीब एक माह पहले उन्होंने अपनी बेटी को ननिहाल सदपुर बरौली भेज दिया था।10 सितंबर को सूरज ने जानबूझकर किशोरी को अपने घर के पीछे खेत में मिलने के लिए बुलाया। उसी खेत में शंकर पुत्र हरखू निवासी खानजहांपुर ने फसल की सुरक्षा के लिए खतरनाक तरीके से नंगे विद्युत तारों की बाड़ लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर रखा था। जिसके चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गयी। मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है. 

ALSO READ:  UK : 5 लाख की सुपारी दे डाली प्रेमिका मालिया रहमान ने प्रेमी को मरवाने के लिए, जानें मामला
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English