ऋषिकेश : ट्रांजिट कैंप में पीएम मोदी के जीवन और कार्यों पर प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • मोदी सेवा प्रदर्शनी: त्याग, समर्पण और जनकल्याण का संदेश
  • प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और कार्यों पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन

ऋषिकेश : ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण जीवन, त्याग, समर्पण और जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बूथ अध्यक्ष  राम सिंह पंवार जी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन और उनके आदर्श हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाएं और उनके जनकल्याणकारी कार्य समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाते हैं। युवाओं को उनके नेतृत्व से सीख लेकर समाज सेवा की राह पर आगे बढ़ना चाहिए।

ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा में डोल आश्रम में CM ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग
oppo_2
ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान ने कहा कि यह प्रदर्शनी नागरिकों और युवाओं को प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और उनके कार्यों को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़े में सक्रिय भागीदारी निभाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं Iजिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने बताया कि यह प्रदर्शनी विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन और उनके जनकल्याणकारी कार्य अनुकरणीय हैं। हमें उनके मार्गदर्शन से देश और समाज की सेवा में योगदान देना चाहिए।
यह कार्यक्रम केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा और समाजसेवा की भावना को और मजबूत करने में सफल रहा। प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और कार्यों की महानता को हर स्तर पर उजागर किया गया और उपस्थित लोगों ने इसे भविष्य में युवा प्रेरणा स्रोत के रूप में स्वीकार किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष  देवदत्त शर्मा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक  हिमांशु संगठानी जिला मंत्री जयंत शर्मा, सीमा रानी, मनीष क्षेत्री, दीपक धमीजा, दिनेश सती,  इंद्र कुमार गोदवानी, विशाल शाही, बृजेश शर्मा, दीपक बिष्ट, कविता शाह के साथ ही देवतुल्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

हिन्दी English