ऋषिकेश: गुरु नानक निर्मल संगीत अकादमी के विद्यार्थियों ने परीक्षा में परचम लहराया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: गुरु नानक निर्मल संगीत अकादमी के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार परफॉर्मेस कर परचम लहराया है।

गुरु नानक निर्मल संगीत अकादमी, ऋषिकेश, जो भातखंडे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान है, की वार्षिक परीक्षा में अकादमी के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। अकादमी के विद्यार्थियों की थ्योरी परीक्षा दिनांक 19.12.2022 से 27.12.2022 के बीच सम्पन्न हुई, तथा प्रेक्टिकल परीक्षा का आयोजन दिनांक 13.04.2023 से 15.04.2023 के बीच किया गया।

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

गुरु नानक निर्मल संगीत अकादमी के प्राचार्य, डॉ गुरजिंदर सिंह ने बताया कि अकादमी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम, जो कि दिनांक 21.05.2023 को प्राप्त हुआ, शत प्रतिशत रहा।

विद्यार्थियों में, प्रथमा वर्ग में तबलावादन में अमित सिंह ने प्रथम स्थान तथा दिवयांश एवं आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए। मध्यमा वर्ग में पीयूष झा ने इसराज वाद्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अवुनि शर्मा ने वायोलिन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशारद वर्ग की भाग 1 परीक्षा में हरमनप्रीत कौर ओर बबनप्रीत कौर ने वायोलिन में प्रथम स्थान तथा परविंदर, दलजीत एवं अदम्य ने तबलवादन में द्वितीय स्थान प्राप्त किये।

ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की

इस उपलब्धि पर निर्मल आश्रम, ऋषिकेश के महंत बाबा राम सिंह जी महाराज एवं संत बाबा जोध सिंह जी महाराज जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर डॉ सुनीता शर्मा,  अमृतपाल डंग,  दीपमाला कोठियाल,  अजय शर्मा, स. बिक्रमजीत सिंह, स. कर्मजीत सिंह,  विनोद विजलवान आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English