ऋषिकेश : उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की महानगर ऋषिकेश की कमान पूर्व सैनिक वीरेंद्र दत्त नौटियाल के हाथ अब

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने ऋषिकेश महानगर के अध्यक्ष पूर्व सैनिक  वीरेंद्र दत्त नौटियाल  को  ऋषिकेश की कमान सौंपी है।

केंद्रीय महामंत्री और विधानसभा प्रभारी मोहन सिंह असवाल ने जानकारी देते हुए बताया, पूर्व सैनिक के हाथों में कमान जाने के बाद दल को पूर्ण विश्वास है की हमारे पूर्व सैनिक नौटियाल  जो  फौज से सूबेदार पद से रिटायर हैं । शास्त्री नगर में हुए कार्यक्रम में आज उन्हें उत्तराखंड क्रांति दल महानगर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। मनोनयन के कार्यक्रम की अध्यक्षता  युद्धवीर सिंह चौहान राज्य आंदोलनकारी समिति के उपाध्यक्ष ने की।

ALSO READ:  UK :विश्व बैंक सहायतित एसपीएफएम परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

कार्यक्रम का संचालन सौरभ सेमवाल महानगर कार्यकारी अध्यक्ष ने किया। केंद्रीय महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी ऋषिकेश मोहन सिंह असवाल ने मनोनयन पत्र देकर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को दायित्व की पूरी जानकारी दी, साथ ही कहा है कि पूर्व सैनिक एक अनुशासन प्रिय होते हैं निश्चित तौर पर उत्तराखंड क्रांति दल की रीति-नीति पार्टी के संविधान के अनुरूप महानगर में कार्यकारिणी का विस्तार एवं वार्ड प्रभारी, वार्ड अध्यक्षों का बूथ स्तर तक विस्तार करने में नौटियाल  सफल होंगे । पूर्व सैनिक जिनको आज उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।पहले इन्होंने देश की रक्षा सेवा की अब प्रदेश की संस्कृति सभ्यता रीति रिवाज मातृशक्ति की सेवा के लिए अपने क्षेत्रीय दल को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। वीरभद्र खंड के अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  शकुंतला कलूड़ा ने कहा कि नौटियाल  के अध्यक्ष बनने पर ऋषिकेश में यूकेडी बहुत मजबूती हासिल करेगी। महिला प्रकोष्ठ की महानगर की अध्यक्ष पुष्पा नेगी ने कहा है कि हमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं

 इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष ऋषिकेश विमल नौटियाल, राजेश रतूड़ी देवराम सेमवाल, रुचि, भरत सिंह रावत, सेवक सिंह राणा, पूरन सिंह चौहान, गोपाल,मनीष गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English