हृषिकेश बसंतोत्सव, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का जोश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : रविवार को यानी  दिनांक 25/01/2026 की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यालय वर्ग और ओपन वर्ग दो वर्गों में प्रतियोगिता करवाई गई. जिसके प्रायोजक ACC सीमेंट ऋषिकेश और विजेताओं को ट्रॉफी आजाद न्यूज़ एजेंसी ऋषिकेश में प्रदान की। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यालय वर्ग में गंगोत्री विद्या निकेतन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,,दूसरा स्थान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज B टीम,तीसरा स्थान श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज A टीम ने प्राप्त किया. ओपन वर्ग में प्रथम स्थान चंद्रेश्वर क्लब और दूसरे स्थान पर बनखंडी महादेव क्लब रहा. तीसरा स्थान कोई टीम प्राप्त नहीं कर पाई।
===========
इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा, विनय उनियाल, हर्षवर्धन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, चेतन शर्मा, सुनील प्रभाकर,विनय मनमीत, बसन्त कुमार, बच्चन पोखरियाल, वरुण शर्मा,रामकृपाल गोतम, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी,सुरेंद्र भट्ट, केएल दीक्षित, अनिता  ममंगाई,गीता कुकरेती,गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, डॉ सुनील दत्त थपलियाल, प्रमोद कुमार मलासी, नवीन मेंदोला, विकास नेगी,चमन, प्रवीण रावत, रंजन अंथवाल, दीपक भारद्वाज आदि उपस्थित थे।गंगोत्री विद्या निकेतन के कोच चमन, श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज की बी टीम के कोच नवीन मेंदोला ,जयकृत सिंह रावत, टीम A कोच विकास नेगी, रहे।निर्णायक की भूमिका में विनय मनमीत,सुनील प्रभाकर , डा सुनील दत्त थपलियाल,प्रवीन रावत और उपदेश उपाध्याय।
Ad

Related Articles

हिन्दी English