ऋषिकेश : विधानसभा में हुऐ भर्ती घोटाले की हो उच्चस्तरीय जॉच – जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : विधानसभा में हुए भर्ती का मामला अब  गरमा गया है। अब बिपक्ष से खास तौर पर कांग्रेस इस मामले में ऐक्टिव हो गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने जारी बयान में कहा कि ज़ीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार में एक के बाद एक घोटालों का उदय हो रहा है पहले चयन आयोग में और अब दरोग़ा भर्ती घोटाले के बाद विधानसभा में फ़र्ज़ी नियुक्तियों का मामला सामने आया है ।

रमोला ने कहा है तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल के कार्यकाल में कार्यकाल समाप्त होते होते कई लोगों की निजी फ़ायदे के लिये विधानसभा में ग़लत नियुक्तियाँ की है जोकि उन होनहार युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है जिन्होंने वर्षों तक विधानसभा में नौकरी की परीक्षा तैयारी कर परीक्षा दी परन्तु आज तक उनके परिणाम सरकार द्वारा नहीं घोषित किये गये बल्कि मुझे अंदेशा है कि पूर्व विधायक प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष ने अपने निजी व आर्थिक लाभ पाने के लिये ये फ़र्ज़ी नियुक्तियाँ की है इसकी सीबीआई से जॉंच की जानी चाहिये साथ ही मेरे द्वारा पूर्व में भी प्रेमचन्द अग्रवाल के विरूद्ध उच्च न्यायालय में भी उनके द्वारा चुनाव आचार संहिता में ऋषिकेश विधानसभा में विधानसभा विवेकाधीन कोष के दुरूपयोग का मामला दाखिल कराया गया है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की

मेरे द्वारा कई बार विधानसभा से सूचना के अधिकार पर विवरण माँगने के बावजूद भी विधानसभा सूचना विभाग द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया जोकि इनके द्वारा किये गये सरकारी धन के दुरूपयोग को छुपाने में मदद कर रहा है । रमोला राज्यपाल से माँग की कि इसकी शीघ्र अतिशीघ्र जॉंच होनी चाहिये व दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिये । रमोला ने बताया जल्द ही विधानसभा भर्ती घोटाले में आरोपियों का कार्यावाही के लिये आंदोलन किया जायेगा ।

ALSO READ:  UP: अमरोहा गैंग रेप मामला, कुछ लोगों द्वारा बेवजह उनका और उनके फार्महाउस का नाम शामिल किया जा रहा है : उमेश शर्मा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English