ऋषिकेश बाइक रेंटल वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव की घोषणा हुई, 16 सिंतबर को मतदान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : (मनोज रौतेला)  शुक्रवार को  दिनांक 12 सितम्बर   2025 को ऋषिकेश बाइक रेंटल वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव की घोषणा हुई. जिसमें चुनाव लड़ने वाले  प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई. वह इस प्रकार है –
  1. अभय बिजल्वाण-सचिव
  2. वशीकरण -उपाध्यक्ष
  3. योगेंद्र रावत कोषाध्यक्ष
  4. आशीष रेल सचिव
  5. लोकेश तायल  अध्यक्ष
  6. ऋषि अध्यक्ष
  7. अंकित गुप्ता अध्यक्ष
  8. मनोज कुमार सह सचिव के पद लिए खड़े हुए हैं. हेमंत डंग ने जानकारी देते हुए बताया, कुल 190 मत हैं. ऋषिकेश, तपोवन स्वर्गाश्रम  इलाके के सभी दुपहिया वाहन  स्वामी/चालक इसमें शामिल हैं. लगभग 1000 दुपहिया वाहन रजिस्टर्ड हैं  संस्था के अंतर्गत.जिसमें स्कूटी,मोटरसाकिल दोनों हैं.  यह संस्था का तीसरा चुनाव है.   संस्था के चुनाव 16 सितम्बर को  होटल हिमालय में संपन्न होंगे.  मतदान का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा.  3:30 बजे से मतगणना की जाएगी. उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव संचालन समिति के सदस्य में  विनोद शर्मा, हेमंत  डंग,  कमल ममगाईं  और योगेश शर्मा रहे.

Related Articles

हिन्दी English