ऋषिकेश: शिक्षाविद नरेंद्र खुराना राष्ट्रीय शिक्षक रत्न से सम्मानित हुए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: तीर्थ नगरी से बड़ी खःबर है। शहर  के रहने वाले प्रख्यात शिक्षाविद नरेंद्र खुराना राष्ट्रीय शिक्षक रत्न से सम्मानित हुए हैं।

विभिन्न संस्थाओं के मीडिया प्रभारी व समाज सेवी व विद्या मन्दिर के वाणिज्य प्रवक्ता के रूप में कार्यरत शिक्षक नरेंद्र खुराना को आसनसोल की सामाजिक सेवा को समर्पित संस्था नव्या फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर “राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान 2023” से सम्मानित किया है।

ALSO READ:  नैनीताल : भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत

नेशनल कार्डिनेटर बबीता दास ने जानकारी देते हुए बताया कि नव्या फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान पूरे भारत देश में शिक्षा , साहित्य, खेल पत्रकारिता ,समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। नरेंद्र खुराना विगत कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में व समाजिक कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेकों सम्मान पहले भी पा चुके हैं। इनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए व इनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए नव्या फाउंडेशन के साइंटिफिक एडवाइजर गुप्ता,अध्यक्ष योगेश चंद्र ने यह सम्मान प्रदान किया है।

Related Articles

हिन्दी English