बागेश्वर डीएम की कोशिश से कांडा की महिला मरीज को एयर अम्बुलेंस से हल्द्वानी पहुँचाया गया, मिला उपचार समय पर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
बागेश्वर : जिलाधिकारी अनुराधा पाल,पुष्पा देवी के लिए किसी फरिश्ते से कम नही है। दरसल पुष्पा देवी उम्र 54 वर्ष निवासी भाकडपंत को बीती देर शाम को अचानक सीने में दर्द एवं उल्टी होने लगी थी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा पुष्पा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा पुष्पा देवी का प्राथमिक उपचार के बाद ह्रदयघात की समस्या को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रैफर करने को कहा। पुष्पा देवी के परिजनों द्वारा जिलाधिकारी से एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का निवेदन किया गया।
जिलाधिकारी ने मरीज की गम्भीरता को देखते हुए उन्हें एयर लिफ्ट कराने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन विभाग को सम्पर्क कर एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा देर शाम खराब मौसम को देखते हुए एयर एम्बुलेंस भेज पाना सम्भव नही होना बताया गया।  मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्हें सीएचसी कांडा से जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया। शनिवार सुबह मौसम साफ होते ही नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा एयर एम्बुलेंस को बागेश्वर भेज दिया। एयर एम्बुलेंस को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के हैलीपैड पर उतारा गया। जहां से मरीज और उनके परिजन सहित हायर सेंटर सुशील तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। वर्तमान में मरीज आईसीयू में भर्ती है। जिलाधिकारी ने सीएमओ बागेश्वर को सीएमओ नैनीताल से समन्वय स्थापित कर मरीज का उचित उपचार व देखभाल सम्बन्धी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। एयर एम्बुलेंस भेजने पर परिजनों द्वारा जिलाधिकारी का आभार जताया।
ALSO READ:  मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में कई विकासकार्यों का शिल्यानाश और लोकार्पण किया 

Related Articles

हिन्दी English