गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुद्वारों में टेका माथा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी के साथ खैरी कला स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका एवं गुरु महाराज से प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “यदि गुरु गोविंद सिंह जी न होते तो सुन्नत होती सबकी”। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार को न्योछावर करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के कारण ही आज हम निर्भीक होकर अपने धर्म और विचारों को व्यक्त कर पा रहे हैं। गुरु महाराज का जीवन त्याग, साहस, समर्पण और मानवता की रक्षा का अनुपम उदाहरण है।
इसके पश्चात डॉ. अग्रवाल ने लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में भी माथा टेका तथा गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाती हैं।इस अवसर पर कुलवंत सिंह, प्रितपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह सरदार अजीत सिंह नरेंद्र जीत सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में से खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विधानसभा स्तर की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ भव्य शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English