डोईवाला : परवादून जिला कांग्रेस ने एस.आई.आर. (SIR) अभियान के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  गणेश गोदियाल जी के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एस.आई.आर. (SIR) अभियान के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि यह समिति एस.आई.आर. प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगी, दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करेगी तथा उनके नाम मतदाता सूची में सुरक्षित बनाए रखने हेतु हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला एवं ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए निम्न वरिष्ठ कांग्रेसीजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है –
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से:
• गजेंद्र विक्रम शाही
• भगवती प्रसाद सेमवाल
• राकेश सिंह
• अभिनव मलिक
• देवेंद्र प्रजापति
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से:
• उमेद बोरा
• करतार नेगी
• महेश लोधी
• भव्य चमोला
• महेश कुकरेती
मोहित उनियाल ने कहा कि समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य करते हुए मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
ALSO READ:  UK : बागेश्वर में दो जनपदों के ग्रामीण करेंगे अनोखा शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नरगोली से बेरीनाग तक बनेगी 8 किमी मानव श्रृंखला

Related Articles

हिन्दी English