डोईवाला : 11 अप्रैल के जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर परवादून जिला कांग्रेस द्वारा बैठक आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
डोईवाला :  कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सुभाष रोड, देहरादून स्थित गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित होगा, जिसमें डोईवाला विधानसभा एवं परवादून जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,सह प्रभारी,प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि,यह सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। हम सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि यह सम्मेलन जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अवसर है। डोईवाला क्षेत्र के कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं और बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह है। हम सभी मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता का संदेश देंगे।बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा,मनोज नौटियाल,प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कपरवान शास्त्री,प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,जिला उपाध्यक्ष एसपी बहुगुणा,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार,ग्राम प्रधान राहुल मनवाल,करण रावत,शार्दूल नेगी बालू सजवान,विवेक सैनी,आरिफ अली,पन्नालाल गोयल,आदित्य वर्मा,चंडी प्रसाद थपलियाल,देवराज सावन,संदीप थापा, राहुल आर्य, रीता छेत्री, आफ़ज़ल,रेखा कंडपाल सती,अफसाना अंसारी,शिवम मखीजा, अरुण कुमार पाल,कुलदीप सिंह,इलियास अली, गोकुल सिंह,विपिन, नीरज रावत, प्रिंस, साहिल बिष्ट, राहुल खरोला, देवेंद्र सिंह, भूपत सुलंकी,कलाम सिद्दीकी, विनय मुरली,जावेद अली,प्रदीप कश्यप, विनोद, अजीत राणा, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English