डोईवाला : कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला : नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

डोईवाला नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा परवादून कांग्रेस कार्यालय डोईवाला व पंचायत घर डांडी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नमन किया गया ।परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने आधुनिक भारत के नवनिर्माण में स्व. राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गांधी ने अपने प्रगतिशील विचारों और जनता की सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ भारत को एक नई गति और दिशा प्रदान की । उन्होंने अपने कार्यों और देशहित में किये फैसलों से भारत की जनता के दिलों-दिमाग में अमिट छाप छोड़ी ।डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि आज देश में कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट, दूरसंचार क्रांति का जो युग है, वो स्व० राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच की देन है । उनके द्वार पंचायतों को सशक्त करना,18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाना, नवोदय विद्यालयों की नींव रखना सहित अनेक अन्य जन कल्याणकारी फैसलों ने भारत की प्रगति और विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया है । प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया । अपनी दूरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने ज़रूरी कदम उठाए ।

ALSO READ:  UK :150 साल पुरानी हल्द्वानी की श्री राम बारात इस वर्ष 11 अक्टूबर को नगर में निकलेगी

डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल व डोईवाला कांग्रेस नगर अध्य्क्ष राजवीर खत्री ने कहा कि राजीव गांधी मानते थे कि बिना संवाद के विश्वास पैदा नहीं हो सकता और बिना विश्वास के राजनीति नहीं चल सकती । इसी पारस्परिक संवाद की राजनीति को अमलीजामा पहनाते हुए उन्होंने पंजाब, असम और मिजोरम समझौते किए, जिससे इन प्रदेशों में वर्षों से चल रही उथल-पुथल, अशांति एवं हिंसक गतिविधियों पर विराम लगा।

ALSO READ:  UK : जसपुर के लिए सीवरेज परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी

श्रद्धांजलि सभा मे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्य्क्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्य्क्ष राजवीर खत्री,नरेंद्र चौहान,ग्राम प्रधान अनिल कुमार,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,एससी विभाग जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,किसान कांग्रेस ब्लॉक् अध्यक्ष उमेद बोरा,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,सभासद गौरव मल्होत्रा,
एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली,राजेश श्रृंगारी,योगीश पुंडीर,रमेश सकलानी, हरपाल सिंह,सुरेंद्र मनवाल, रमेश सकलानी, शीतल देवी, बलवंत, मनोहर, वीरेंद्र,विजेंद्र कुमार,राजेश भट्ट,शुभम काम्बोज,शाहरुख,आशिक अली,विमल गोला,शाकिर आदि उपस्थित रहे ।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English