जिलाधिकारी टिहरी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी :  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट नई टिहरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों की प्रचार-प्रसार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वैन रविवार को घनसाली से प्रचार-प्रसार करते हुए आज नई टिहरी पहुंची, जो चम्बा-जौनपुर होते हुए उत्तरकाशी निकलेगी। प्रचार वैन में राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मस्कट एवं एलईडी के माध्यम से लोगों को खेलों को प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। जनपद में 02 अन्य प्रचार वैन कीर्तिनगर-देवप्रयाग-नरेंद्रनगर होते हुए उत्तरकाशी तथा जाखणीधार-प्रतापनगर-थौलधार में प्रचार-प्रसार करते हुए 14 जनवरी को को सांय उत्तरकाशी पहुचेंगी.

ALSO READ:  UK : कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश : राज्यमंत्री भावना मेहरा

Related Articles

हिन्दी English