देहरादून में निगम का एक्शन, अतिक्रमण पर गरजी JCB

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशों पर शनिवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आईएसबीटी एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों को आवागमन में राहत मिल सके।

नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखा सामान हटवाया। मौके से 4 काउंटर, 35 बोर्ड समेत अन्य सामग्री जब्त की गई। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों के विरुद्ध जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

इस दौरान 25 से अधिक अतिक्रमणकारियों को मौके से हटाया गया और दुकानदारों व ठेला संचालकों को निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने की हिदायत दी गई।अभियान  उपनगर आयुक्त तनवीर मारवाह सिंह के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें श्री टीएस धर्मेश पैन्यूली, नगर निगम की प्रवर्तन टीम, श्री कर निरीक्षक कनक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

नगर आयुक्त  आलोक कुमार पांडे के कार्यभार संभालने के बाद नगर निगम लगातार शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय है। स्वच्छता अभियान, नदी-नालों की सफाई, कूड़ा प्रबंधन और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात के अनुकूल बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English