देहरादून :मुख्य सचिव ने राज्य में VSNL, AIRTEL एवं GEO नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों से NETWORK समस्या पर ये कहा…जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

DEHRADUN: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश में 4जी व 5जी नेटवर्क की उपलब्धता के लिए सर्विस प्रोवाइडरों को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।

मुख्य सचिव ने समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय समितियों के गठन की बात कही। उन्होंने सर्विस प्रोवाइडरों की समस्याओं के निराकरण के लिए निदेशक आईटीडीए को नोडल अधिकारी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी स्तर पर माह में दो बार एवं सचिव आईटी स्तर पर माह में एक बार समीक्षा की जाए ताकि 100 प्रतिशत 4जी सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यूपीसीएल से भी नोडल अधिकारी नामित किए जाने की बात कही ताकि सर्विस प्रोवाईडरों को कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सक्षम स्तर के अधिकारी से सम्पर्क किया जा सके।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द

मुख्य सचिव ने बीएसएनएल को प्रदेश में 4जी नेटवर्क सैचुरेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नेटवर्क प्रोवाईडरों को चारों धामों में नेटवर्क एरिया बढ़ाए जाने की बात कही। कहा कि राज्य में नेटवर्क गुणवत्ता बेहतर बनाए जाने हेतु हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।इस अवसर पर सचिव आईटी  नीतेश कुमार झा, निदेशक आईटीडीए  नीतिका खंडेलवाल सहित बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो के अधिकारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English