देहरादून: DGP अशोक कुमार और राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के बीच हुई मुलाकात, महिलाओं के साथ अपराध से संबंधित मामलों पर हुई बात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। आज उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के बीच शिष्टाचार भेंट हुई। देहरादून में DGP अशोक कुमार ने महिला आयोग की अध्यक्ष बनने पर आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल को शुभकामनाएं भी दी गई।

इस भेंट के समय डीआईजी पी. रेणुका भी उपस्थित रही। जिसमें महिलाओं की सुरक्षा संबंधित सभी विषयों पर चर्चा हुयी। थाने व चौकियों में आने वाली सभी महिलाओं की शिकायतों को ध्यान से सुना जाए एवं सभी पुलिस चौकियों व थानों का महिला फ्रेंडली होने की बात रखी गयी। महिला आयोग व उत्तराखंड पुलिस द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण होने हैं इस मामले पर भी वार्ता हुई। डीजीपी अशोक कुमार ने महिला आयोग के साथ कदम से कदम मिला कर महिलाओं की हर संभव सहायता हेतु कार्य करने को कहा है।राज्य में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे हैं किसी भी तरह के अपराध के मामले में राज्य महिला आयोग सतर्क रहता है और उस महिला की मदद करता है ताकि उसे उचित न्याय मिल सके.

Related Articles

हिन्दी English