देवप्रयाग : जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने किया सम्बोधित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग : देवप्रयाग के बद्री केदार धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आगामी नगर पंचायत चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के मध्य नजर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडलम कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों के गठन के साथ- सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी का गठन कर नगर पंचायत को जीतना व लोकसभा चुनाव जीतकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का लक्ष्य उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का है जिसको पूरा करने के लिए लगातार संघर्षरत हैं।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश को विकास की राह पर ले जाने का इतिहास रहा है। आज एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश की जनता के लिए एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार से लड़ने की आवश्यकता है। मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि वह लगातार संगठन के लिए काम करते आए हैं और भविष्य में जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसका वह निष्ठा पूर्वक निर्माण करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। जिसमें ब्लाक कार्यकारिणी मंडलम कार्यकारिणी और बूथ कर्म का गठन किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस के सम्मेलन किए जाएंगे।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

इस अवसर पर मोहन आनंद डोभाल, श्यामलाल आर्य, वीरेंद्र कंडारी, भास्कर गैरोला,नीरज त्यागी, सुमन नैथानी, सुनील आर्य, राजेंद्र सिंह, चंद आशीष रणकोटी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह भंडारी, सोहनलाल चमोली, नवीन भंडारी, अंकित सिंह ,मंगतराम मटियाल, रामलाल नौटियाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English