देवप्रयाग: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महाविद्यालय से देवप्रयाग तहसील, नगर निगम व बाजार होते हुए संगम तट तक जन जागरूकता रैली निकाली गयी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देवप्रयाग: ओ0 स्व0 राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महाविद्यालय से देवप्रयाग तहसील नगर निगम व बाजार होते हुए संगम तट तक जन जागरूकता रैली निकाली गयी. महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वन्दना शर्मा ने रैली का शुभारम्भ करते हुए सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनायें देते हुए आम जनता में 13-15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने के उत्साह का संचार किया. इस अवसर पर मौजूद छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा, वन्दे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए. रैली में शामिल सभी छात्रों को महाविद्यालय की ओर से तिरंगे वितरित किये गए. साथ ही उनको 13 से 15 अगस्त तक अपने व अपने आस पास के घरों में झंडे फहराने व झंडे कोड की भी जानकारी दी गयी. रैली में नवीन (बी0 ए0 II ),प्रियभरत (बी0ए0 II ),हिमांशू (बी0 ए0 III)व शिवानी (बी0 ए0 II) ने प्रमुख भूमिका निभाई. इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ0 लीना पुण्डीर, अर्चना धपवाल ,डॉ0 दिनेश कुमार, डॉ0 एम0 एन0 नौडियाल, शीतल, डॉ0 सोनिया, मो0 आदिल, डॉ. इलयास, डॉ0 सरिता पंवार, डॉ0 गुरुप्रसाद थपलियाल, डॉ0 दिनेश नेगी, डॉ0 रंजू उनियाल, डॉ0 मनीषा सती, डॉ0 सृजना राणा, प्रियंका, डॉ0 प्रतीक गोयल, डॉ0 कृष्ण मिश्रा, डॉ0 यतिन काला, लक्ष्मण सिंह, शौक़ीन सिंह, मैताब सिंह, विक्रम सिंह, कु. निरजेश नरेन्द्र ,आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

Related Articles

हिन्दी English