ऋषिकेश :अतिथि देवो भवःकी तर्ज पर श्रद्वालुओं का होगा स्वागत, चारधाम यात्रा को लेकर निगम की तैयारियां पूर्ण : मेयर

निगम अधिकारियों की बैठक में महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश- अतिथि देवो भवः की परम्परा को जारी रखते हुए नगर निगम प्रशासन विश्व प्रसिद्व चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं का स्वागत करेगा।निगम से जुड़ी हर आवश्यक सुविधा का लाभ श्रद्वालुओं को देने के लिए कटिबद्वता के साथ निगम प्रशासन ने कमर कस ली है।इस संदर्भ में महापौर अनिता ममगाई ने निगम अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर तैयारियों को परखा , साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में सरयू नदी में बहा जम्मू और कश्मीर का युवक मोहम्मद अशरफ, पुलिस, NDRF और आमजन बने देवदूत

सोमवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए महापौर ने कहा कि यात्राकाल के दौरान चारधाम सहित देश और दुनिया की निगाहें यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश में रहेगीं। निगम से संबधित सफाई व्यवस्था एवं पथ प्रकाश व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नजर नही आने पाये इसके लिए तमाम अधिकारियों को फील्ड में उतरना होगा । वह खुद भी इसकी मानिटरिंग करेगीं।बैठक में उन्होंने रात्रि की सफाई व्यवस्था में बेहतर सुधार के साथ कीटनाशक दवाओं का छिडकाव तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर रोज कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत,सहायक नगर आयुक्त द्वितीय चंद्रकांत भट्ट,अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल ,लेखाधिकारी यतिन शाह ,कर अधिकारी भारती आदि शामिल रहे।

Related Articles

हिन्दी English