देवबंद : जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,आईजी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैगमार्च

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देवबंद : पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर कानपुर में जुमा की नमाज के बाद बिगड़े माहौल को लेकर इस बार प्रशासन सर्तक है आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के नेतृत्व में देवबंद नगर में फ्लैगमार्च किया गया। देवबंद में फ्लैगमार्च के दौरान आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि भारत बंद की कॉल के आह्वान के बाद लगातार प्रशासन धर्म गुरुओ के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

 

संवैधानिक तरीके से जिसे भी अपनी बात कहनी है वह शांति पूर्वक ज्ञापन के रुप में दे सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश और जनपद का माहौल खराब करने वालो के खिलाफ चाहे वह कोई भी सख्ती से निपटा जाएगा।आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में भडकाऊ पोस्ट डालने वालो पर साइबर क्राइम नजर रखे हुए हैं और कुछ एक लोगों को चिन्हित भी किया गया है। इस दौरान एसपी देहात सूरज राय, एसडीएम दीपक कुमार और सीओ रामकरण सिंह मौजूद रहे। इस दौरान आईजी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।

Related Articles

हिन्दी English