दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली/देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया|शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपराष्ट्रपति से चर्चा की|

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में माँ भगवती की द्वितीय चौकी में गूंजे भजन, तरुण सागर ने बांधा समां

वहीं उपराष्ट्रपति ने ऋतु खंडूडी से विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर प्रथम बार सदन संचालन के अनुभव के बारे में भी बातचीत की|

Related Articles

हिन्दी English