दिल्ली : टी-20 वर्ल्ड : भारत का पहला मुकाबला पाक से, आयोजन ऑस्ट्रेलिया में, शेड्यूल जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : इस साल टी-20 वर्ल्ड कप होना है और पहला मुकाबला अपने चिरप्रतिद्वंदी प्राकिस्तान के साथ है.इस बार टी-20 वल्र्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है। 2022 में भारत अपने अभियान की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ ही करेगा। पिछले साल यूएई और ओमान में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था, जिसमें पहली बार पाकिस्तान ने किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को शिकस्त दी थी।

आईसीसी ने शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम के मुताबिक, भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा। टी-20 वल्र्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से होगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले 7 अलग-अलग शहरों एडिलेड, ब्रिसबेन, जीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होंगे। 2014 का चैम्पियन श्रीलंका 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।

Related Articles

हिन्दी English