दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया महाराष्ट्र के 12 BJP विधायकों का निलंबन, कहा असंवैधानिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नयी दिल्ली : महाराष्ट्र के 12 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गयी है.सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों के एक साल के निलंबन को असंवैधान‍िक करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि एक सत्र से ज्‍यादा का निलंबन सदन के अधिकार में नहीं आता है। विधायकों का निलंबन सिर्फ उसी सत्र के लिए हो सकता है, जिसमें हंगामा हुआ है। इसके साथ ही अदालत ने विधायकों के निलंबन को रद्द कर दिया।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

इन विधायकों को पिछले साल पांच जुलाई को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। राज्य सरकार ने उन पर विधानसभा के अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

Related Articles

हिन्दी English