दिल्ली : शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत BJP में शामिल, बोले पार्टी कहती है तो चुनाव लडूंगा
दिल्ली : आज देश के पहले CDS दिवंगत जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में वो दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।

पौड़ी की जिले के रहने वाले हैं कर्नल विजय रावत. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में उनका गांव सैण बमरौली ग्रामसभा में पड़ता है. कर्नल विजय रावत दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। कर्नल रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की कहा पीएम मोदी की दूरदृष्टि और सोच बहुत बुद्धिमान और भविष्यवादी है। बीजेपी में शामिल होने के बाद कर्नल विजय रावत ने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता रिटायर होने के बाद बीजेपी में थे और अब मुझे मौका मिला है। कर्नल विजय रावत कह चुके हैं कहा कि अगर बीजेपी उन्हें अनुमति देती है, तो वह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। हमारे परिवार की विचारधारा भाजपा जैसी ही है। अगर बीजेपी ऐसा कहती है तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा।



