दिल्ली: कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली : युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. २२ साल की युवती ने लगाया है आरोप… पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक महिला के साथ उसके सहकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार दो अन्य की तलाश जारी है। आलम यह है कि अब उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी ही उनकी आबरू के दुश्मन बन रहे हैं। सहकर्मी ही दुष्कर्मी निकले.
ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार से सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके सहकर्मियों ने ही सामूहिक दुष्कर्म किया।सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग अभी-भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।





