दिल्ली : भाजपा की एक और लिस्ट जारी, 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान, इनको मिला टिकट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : बड़े इन्तजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए मंगलवार की शाम एक और लिस्ट जारी कर दी. नई लिस्ट में आठ प्रत्याशियों का नाम है. इन आठ सीटों में पांच सुरक्षित सीटें हैं. भाजपा अभी तक 196 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.इससे पहले बीजेपी दो बड़ी लिस्ट जारी कर चुकी है। भाजपा ने यूपी के लिए बाकी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के साथ अधिकांश नामों को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी के कोर ग्रुप ने मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व के साथ बाकी बची सीटों के नामों पर मंथन किया। इसके बाद आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। पार्टी राज्य में 370 से 375 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटें अपने दोनों सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी को दे रही है।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

नई सूची में जिन लोगों को टिकट दिया गया है, उनमें अमांपुर से हरी ओम वर्मा पटियाली से ममतेश शाक्य, मारहरा से वीरेंद्र वर्मा, जलेसर से संजीव कुमार दिवाकर, किशनी से प्रियारंजन आशु दिवाकर, भरथना से डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर दोहरे, औरैया से गुड़िया कठेरिया और रसूलाबाद से पूनम संखवार का नाम है।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

List—

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English