देहरादून : शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों से लिया फीडबैक…चारधाम यात्रा मार्ग में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : विधानसभा स्थित कार्यालय में निदेशक शहरी विकास विभाग ललित मोहन रयाल के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा को लेकर विभागीय कार्यवाही की जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निदेशक ललित मोहन रयाल से सर्वप्रथम सफाई और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के संदर्भ में जानकारी जुटाईं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि चारधाम यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी निकायों में एक मई से प्रतिदिन तीन चरणों में स्वच्छ्ता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निकाय दिन में कूड़ा न उठाएं, इसकी जगह रात्रिकाल में कूड़ा उठान का कार्य हो। इससे स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को दिक्कतों से गुजरना नहीं पड़ेगा। साथ ही यात्री राज्य की अच्छी छवि को लेकर यहाँ से जाए। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि एक मई से ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रतिदिन किया जाए, इसकी मोनिटरिंग के लिए प्रत्येक निकाय में एक आदमी की ड्यूटी लगाई जाए।

ALSO READ:  UK : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 MBBS सीटों के लिए रास्ता साफ, सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

अग्रवाल ने निदेशक शहरी विकास को कहा है कि चिन्यालीसौड़, तिलवाड़ा सहित आवश्यकतानुसार जगहों पर मोबाइल टॉयलेट लगवाए जाए। इस मौके पर मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी भी ली है।

Related Articles

हिन्दी English