देहरादून : राज्य सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 उत्तराखंडियों की पहली लिस्ट विदेश मंत्रालय (MEA) को भेजी, हेल्पलाइन नंबर जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 राज्यवासियों की पहली लिस्ट विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करा दी है. हालांकि राज्य के विभिन्न जिलों से कुछ और लोगों के भी यूक्रेन में फंसे होने की सूचना आ रही है. सर्वाधिक व्यस्तता देहरादून में 112 के मुख्यालय में रही, यहां 83 कॉल दर्ज की गई. लेकिन गृह विभाग प्रमाणित नामों को ही केंद्र सरकार के पास भेज रहा है. यह संख्या बढ़नी तय है। गृह विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने-अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था. उसके बाद प्रक्रिया में तेजी आयी.

ALSO READ:  ऋषिकेश आबकारी टीम का छापा, दो गिरफ्तार

अभी तक की जानकारी के अनुसार देहरादून के 43, हरिद्वार 26,टिहरी 10, चमोली 02, रुद्रप्रयाग 05, पौड़ी 13, उत्तरकाशी 07, ऊधमसिंह नगर 20, नैनीताल14, पिथौरागढ़ 02, नैनीताल 22, अल्मोड़ा 01, चम्पावत के 04 छात्र और लोग यूक्रेन में फंसे हैं।

ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी

देहदन में राज्य सरकार द्वारा प्रक्रिया जारी है और लिस्ट भेजी जा रही है भारतीय विदेश मंत्रालय को…..खुद मुख्यमंत्री डिटेल ले रहे हैं. 

हेल्पलाइन नंबर-

  • पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) : 7579278144
  • प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी): 9837788889
  • आपातकालीन नंबर: 112 (टोल फ्री)
  • उत्तराखंड सदन : 011-26875614-15

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English