देहरादून : राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए निश्चित सीमा निर्धारित की, जो तारीख मिलेगी उस पर करें अब रजिस्ट्रेशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चारों धामों में केरिंग कैपेसिटी ( Carrying Capacity) को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन हेतु एक निश्चित सीमा निर्धारित कर दी गई है, जिस के अनुरूप रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सॉफ्टवेयर को डिजाइन कर दिया गया है। जिन तिथियों में निर्धारित सीमा तक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं उन पर और अधिक रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता बल्कि दर्शनार्थियों को अगली उपलब्ध तिथियों पर रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण करते समय श्रद्धालुगण उपलब्धता की जांच करने के बाद ही अपना टूर प्लान करें।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English