देहरादून : मसूरी में लाइब्रेरी चौक के गोल चक्कर का डायमीटर छोटा किया जाए ताकि ट्रैफिक कंजेशन की समस्या दूर हो सके :मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में मसूरी मॉल रोड की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी के मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक कार्य के पूर्ण होने की पहले से ही समय सीमा निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिए वाटर एटीएम लगाए जाएं साथ ही, वेंडर्स के लिए वेंडिंग ज़ोन चिन्हित कर लिए जाएं।

ALSO READ:  UK :रामनगर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, पशु बाजार में कई अनियमितताएं मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइब्रेरी चौक के गोल चक्कर का डायमीटर छोटा किया जाए ताकि ट्रैफिक कंजेशन की समस्या दूर हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि सड़क को बार बार न खोदना पड़े।इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, बृजेश कुमार संत सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English