देहरादून : राज्य को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने पर राज्य महिला आयोग ने जताया केन्द्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री का आभार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने उत्तराखण्ड राज्य को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं के लिये यह गौरव का विषय है, मैं माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करती हूँ, की आप महिला सशक्तिकरण की और महिलाओं को मजबूती देने की बात करते है उसे व आप धरातल पर भी उतारते है।

ALSO READ:  UK :चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: CM पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि यह फैसला हमारी आने वाली पीढ़ियों, बेटियों और महिला प्रशासनिक अधिकारियों को एक नई दिशा व प्रेरणा देने का काम करेगा।इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप महिलाओं को साथ लेकर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगी और एक कुशल नेतृत्व की छाप छोड़ेंगी।साथ ही उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही है और आगे बढ़ रही है तथा प्रधानमंत्री  के सहयोग व मार्गदर्शन से संकल्प से सिद्धि तक का सफर तय कर रही है।

ALSO READ:  UK : अर्थ एवं संख्या निदेशालय एवं सी.पी.पी.जी.जी, नियोजन विभाग द्वारा 'Data Harmonization-Building Data Linked Governance System' विषयक कार्यशाला का शुभारम्भ किया
राधा रतूड़ी और कुसुम कंडवाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष की फाइल फोटो

Related Articles

हिन्दी English