देहरादून : सीएम आवास में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास से गोली की आवाज सुनकर हर कोई हैरान था. जब देखा तो पीएसी बैरक में कमांडो प्रमोद रावत ने खुद को गोली मार ली थी. सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल एसएसपी दिलीप सिंह एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। क्या कारण था इसका अभी पता नहीं चल पाया है. कमांडों ने खुद को गोली मारी या फिर दुर्घटनावश ऐसा हुआ इसका अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। पौड़ी जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में देहरादून के विजय कॉलोनी में रहते थे।

ALSO READ:  ऋषिकेश में नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF के जांबाजों ने बढ़ाया मदद का हाथ

बताया जा रहा है कि 2007 बैच के कमांडो जवान प्रमोद रावत 2016 से मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा में तैनात थे। रात वह आठ बजे ड्यूटी खत्म करके गए थे। गुरुवार को उन्हें हल्द्वानी जाना था, इसलिए सुबह वह सीएम आवास पहुंच गए। दोपहर दो बजे सीएम आवास के अंदर ही गोली लगने से जवान की मौत हो गई। एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि जवान को एके-47 से गोली लगी है। इस बात की जांच की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है। उन्होंने बताया कि जवान प्रमोद रावत पौड़ी गढ़वाल के कफोलस्यो पट्टी ग्राम अगरोडा के रहने वाले थे। उनके परिवार वाले बीते बुधवार को ही देहरादून से गए थे उनके गांव में भागवत पूजा है इसलिए जवान ने 16 जून से छुट्टियां मांगी थी। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही गोली चलने के मुख्य कारणों का पता चल सकेगा।

ALSO READ:  UK : नौकरी छोड़ी, सिलबट्टा थामा और पहाड़ी स्वाद को बना दिया पहचान: हरीश बिष्ट की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English