देहरादून : ऋषिकेश की प्रभा शर्मा ने जीता मिस दीवा एशियन इंटरनेशनल 2022 का खिताब

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : ब्लू रिकॉर्ड प्रोडक्शन हाउस द्वारा देहरादून निकट आईएसबीटी स्थित होटल सरोवर प्रीमियर मे आयोजित मिस एशियन इंटरनेशनल 2022 प्रतियोगिता में मॉडलिंग में ऋषिकेश की प्रभा शर्मा ने मिस दीवा एशियन इंटरनेशनल 2022 का खिताब अपने नाम किया। सोमवार को प्रभा शर्मा द्वारा बताया गया की इस प्रतियोगिता में कई राज्यों की प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से प्रतियोगिता के मानकों के आधार पर प्रभा शर्मा का नाम आयोजकों द्वारा उक्त खिताब के लिए घोषित किया गया। साथ ही प्रभा शर्मा द्वारा यह भी बताया गया कि वह पूर्व में मिस उत्तराखंड का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं साथ ही इस कामयाबी का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है जिन्होंने समय-समय पर उनका हौसला बढ़ाकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रभा शर्मा के खिताब जीतने पर ऋषिकेश वासियों व उनके सगे संबंधियों,रिश्तेदारों तथा सभी अन्य मित्र इस कामयाबी पर उत्साहित हैं उपरोक्त प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में मिस वर्ल्ड मनासा वाराणसी आई थी

Related Articles

हिन्दी English