ऋषिकेश : BKTC का देहरादून कार्यालय जल्द ऋषिकेश में शिफ्ट होगा, काम शुरू : हेमंत द्विवेदी, BKTC अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने नेशनल वाणी (हिंदी) से बात करते हुए बताया, जल्द BKTC का देहरादून कार्यालय ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप बिल्डिंग में शिफ्ट होगा. शनिवार को ट्रांजिट कैंप में बातचीत द्विवेदी ने बताया, BKTC का हेड ऑफिस जोशीमठ में है, एक ब्रांच कार्यालय देहरादून में है. लेकिन चार धाम यात्रा गेट कहे जाने वाला ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप में इसको शिफ्ट किया जा रहा है. इसके लिए बाकायदा काम शुरू हो गया है. कार्यालय बनाया जा रहा है. मई पहले हफ्ते में इसका विधिवत उद्घाटन कर दिया जायेगा. इससे यहाँ पर यात्रियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को सभी को फायदा होगा. BKTC कार्यालय से संपर्क स्थापित करने में साथ ही यात्रा के समय विशेष तौर पर इसका लाभ सभी को मिलेगा. ऋषिकेश में यह कार्यालय परमानेंट शिफ्ट होगा. द्विवेदी के मुताबिक, यहाँ से हमारी यात्रा यहाँ से शुरू होती है. मुख्यमंत्री का धन्यवाद इसके लिए. सूचना का आदान प्रदान अच्छी तरह हो पायेगा.  साथ ही गैर हिन्दू ब्यक्ति  के एंट्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में मास्टर प्लान और गैस सिलंडर की आपूर्ति कितनी प्रभावित हुई है..इस सब मुद्दों पर उन्हूने सवालों का जवाब दिया. 

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ
oppo_1026
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English